शनिवार, 27 सितंबर 2014

Bikhre Lafz-17; 6 December 2013

मेरे राम को कितने बार मारोगे! तुमको पता भी है, तुम्हारे कथित शौर्य के शोर से मेरे राम को घुटन होती है। तुमने जब गाँधी पर गोलियाँ चलाया था, तब भी मरा था मेरा राम। बाबर ने भी मारा था राम को, और तुमने उसके बदले में फिर से राम को ही मार डाला था।
अब और मत मारो मेरे राम को, और ये शौर्यता का कर्कश काक-गायन भी बंद कर लो, प्लीज।

कोई टिप्पणी नहीं: